कैसा लगा ? नंबर दे दो

Thursday, 15 May 2008

संगीत

कहां है संगीत
जो हम चिडियों की चहचहाहट में सुनते थे
कहां है संगीत
जो हम झरते हुए झरने, नदी और नहरों के पानी में सुनते थे
कहां है संगीत
जो हवा चलने पर पत्‍तों की खडखडाहट से पैदा होता था
शायद हमने उस संगीत को दबा दिया
मैं सुनना चाहता हूं वो संगीत
कोई सुनाओ मुझे वो संगीत
-विजय मौदगिल

0 प्रतिक्रिया:

find the job

"Magical Template" designed by Blogger Buster