Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts
Showing posts with label शुभकामनाएं. Show all posts

Thursday, 15 October 2009

दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली पर्व की आप सभी को समस्‍त परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं  वैभव लक्ष्‍मी आप सभी पर कृपा बरसाएं। लक्ष्‍मी माता अपना आर्शिवाद बरसाएं।

दूर कहीं गगन के तले 
एक दीप की लौ नजर आई 
जाकर पास देखा उसके 
दीपक जल रहा था 
बिना तेल के 
मैंने पूछा दीपक से 
तेल नहीं तो कैसे जल रहे हो तुम 
तो दीपक ने जवाब दिया 
कि 
जिस तरह तुम इंसान 
बिना तेल और बाती के 
एक दूसरे से जल रहे हो 
वैसे ही मैं भी 
तुम इंसानों को देख कर 
जल रहा हूं 

छोड कर आपस का वैर
चलो जलाते हैं हम भी प्‍यार का दीपक
प्रेम को बना दीपक की बाती
इंसानियत से लो तेल का काम
फैलेगा शांति का प्रकाश चारो ओर
होंगे खुशहाल सभी 

Tuesday, 10 March 2009

पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

होली का पर्व रंगों का त्‍योहार है। यह हमारी संस्‍कृति और विरासत का एक संभाला हुआ त्‍योहार है। इसे आप चाहो तो आपसी प्‍यार से संभाल सकते हो और चाहो तो खो सकते हो एक दूसरे की दुश्‍मनी में । ये अब आप सब के हाथ में है। तो इस रंगीन मिजाज होली का जमकर लुत्‍फ उठाओ और सभी को गले लगाकर रंग लगाना ना भूलना


होली के पावन पर्व की आपको परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान करे ये होली सबके जीवन में एक नई बहार नया जोश और रंगों से लबारेज हो