Showing posts with label मां तुझे सलाम. Show all posts
Showing posts with label मां तुझे सलाम. Show all posts

Sunday, 9 May 2010

मां तुझे सलाम

सर्वप्रथम आप सभी को मांतृत्‍व दिवस की हार्दिक बधाईं इस उपलक्ष्‍य पर मैं मां के लिए दो शब्‍द आपके सामने प्रस्‍तुत करना चाह रहा हूं आशा है आप सबको पसंद आएंगे

मेरी मां
बूढी है मगर
अभी भी बच्‍चों के लिए
रखती है हौंसला
अपने 40 साल के बेटे को
गोद में उठाने की और
उसे वही लाड प्‍यार करने की
जो करती थी तब
जब वह खुद थी 40 साल की और
बेटा था कुछ ही साल का
मगर क्‍या हुआ
अभी भी उसकी बाजुओं में जान नहीं
लेकिन उसका ये निस्‍वार्थ प्‍यार
है ना उसके साथ