Sunday, 4 January 2009

कैसे निकले कैद से


आज कई दिनों के बाद
आखिर
बादलों की कैद से
हुआ आजाद वो
आते ही बाहर
खिलखिला कर हंस पडा
और
अपनी आजादी का जश्‍न मनाता रहा
मगर उसका यह जश्‍न
नहीं चला ज्‍यादा देर
कुछ ही देर में बादलों ने
फिर से लिया घेर
घबरा कर
डरकर
भाग उठा फिर
हुई खत्‍म आजादी
खत्‍म हुआ जश्‍न
बादलों ने आजादी पर उसकी
पानी दिया फेर
खुश हुए बादल कुछ इस तरह
कि पानी दिया गेर
घबराता हुआ कांपता हुआ
जा पहुंचा वो
बादलों की कैद में
अब सोच रहा है
कैसे निकले वो
बादलों की कैद से

Friday, 2 January 2009

मेरे ब्‍लाग को बचा लो

नमस्‍कार जी
आज मेरे सामने एक दुविधा आ गई है। इस दुविधा का निवारण आप हम और हम सभी को मिलकर दूर करना ही होगा तो जल्‍दी से मेरी प्रोबल्‍म को सोल्‍व करो
मैंने एक ब्‍लाग का टेमपलेट लेकर अपने ब्‍लाग पर कापी किया बाद में कुछ एरर आए
फिर से कोशिश की । अब मेरा ब्‍लाग पूर्णतया- नहीं खुल रहा मैं क्‍या करूं कोई सुझाव दो और मेरे ब्‍लाग को बचाने में मेरी मदद करो मेरा ब्‍लाग है मोहन का मन

http://mohankaman.blogspot.com/

प्‍लीज जल्‍दी रिप्‍लाई कर मेरी मदद करो

Thursday, 1 January 2009

नववर्ष की नव बेला

नव प्रभात नव अरुण रस्मी हो.
नूतन पथ नेह नूतन हो
मृदुल मृदुल मृदु विहगों का कल
नव वसंत में नित नूतन हो
नव प्रकाश की नवल ज्योति का
जीवन में संचार नवल हो

कृत श्री त्रिलोचन भट़ट जी

Wednesday, 31 December 2008

आ रहा है नया साल ले लो मेरी भी मुबारकबाद

कुछ ही पलों में आने वाला नया साल आप सभी के लिए
सुखदायक
धनवर्धक
स्‍वास्‍थ्‍वर्धक
मंगलमय
और प्रगतिशील हो


यही हमारी भगवान से प्रार्थना है

Saturday, 27 December 2008

बताओ तो जानें जवाब



















क्‍या चलाना चाहोगे पेड या बाईक


नमस्कार दोस्तों

माफ करना किन्हीं कारणों से परिणाम देने में देरी हो गई।
तो कल की पहेली का सही जवाब है
‍‍‍टिवंकल खन्‍ना।

तो अब बारी आती है विजेताओं की
सबसे पहले सही जवाब लेकर आए विनय जी
फिर दूसरे नंबर पर आए प्रकाश गोविन्द जी
तीसरे नंबर पर रहे Smart Indian - स्मार्ट इंडियन जी
चौथे नंबर पर बहुत कोशिश करने के बाद सही जवाब के साथ आए हमारे पहेली के विद्वान राज भाटिय़ा जी
पांचवे नंबर पर आए हमारे और सभी के चहेते ताऊ रामपुरिया और पांचवे नंबर के विजेता बन ही गए आखिर
और सबसे अंत में सही जवाब लेकर आईं kmuskan जी और हमारी पहेली की छटी विजेता बनीं।

अब बारी आती है जिन्‍होंने साहस का परिचय दिया और हमारी पहेली में भाग लिया
पहले नंबर पर आए
मुसाफिर जाट

फिर दूसरे नंबरपर आए
mehek

तीसरे नंबर पर आने वाले हैं
अल्पना वर्मा

चौथे नंबर पर आए
राज भाटिय़ा जी कई चक्कर लगाने पडे उनको सही उत्तर टिपने की तलाश में

‍‍पांचवे नंबर पर आए
"अर्श" अरे नहीं भाई आप तो पुराने ख्यालों में डूब गए

‍छटे नंबर पर आए
रंजन अरे नहीं भाई अक्षय के बारे में बोलते तो अच्छा भी लगता

‍सातवें नंबर पर आए
ताऊ रामपुरिया रे ताऊ के बात होगी सै के ताई के गैल्यां कोई लडाई तां नी होगी जो इतने चक्कर लाने पडे

‍‍आठवें नंबर पर आए
seema gupta जी अरे जनाब तनिक हमारे जमाने में भी तो आकर देख लो ड्रीम गर्ल के जमाने में मत जाओ ना

आज की पहेली के साथ ही सभी को शुक्रिया और सलाम यह मेरी आखिरी पहेली
थी

माफ करना किसी का नाम भूल से रह गया हो तो

Thursday, 25 December 2008

बताओ तो जानें


नमस्‍कार दोस्‍तों

आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं

मेरी क्रिसमस
आज की पहेली आप के सामने प्रस्‍तुत है।

























बताओ ये कौन है।

Saturday, 20 December 2008

अल्‍पना जी ने बनाई जीत की हैट्रिक


मुगैम्‍बो खुश हुआ
नमस्कार दोस्तों
सबसे पहले तो आप स
‍‍भी को बधाईयां।

सबसे पहले तो मैं इस जानवर का नाम बता दूं कि ये है क्‍या ये है पहाडी बकरी जिसे अंग्रेजी में कहते हैं mountain goat और इसका नाम लेकर सबसे पहले और सही नाम आया हमारे पास अल्‍पना वर्मा। यहां पर भी देखें
आज की पहेली में तो कसूत्ता काम हो गया। हुआ यूं कि अज्ञानी मूर्ख मैं ठहरा। कुछ आता जाता है नहीं चला पहेलीपूछने। अब वो तो भला हो अल्पना जी का जिन्होंने मुझे सीख दे दी और मैं बाल बाल बच गया। क्यूंकि अल्पना जीने जवाब बिल्कुल ठीक वाला पोस्ट कर दिया और वो चस्पा हो गया फिर उन्होंने मेल की और बताया कि भाटियाजी किस तरह से करते हैं तो मैंने फिर वो फार्मूला अपनाया और अल्पना जी का कमेंट मैंने खुद ही डिलीट कर दियाजिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍और उनको बोल दिया कि आप प्‍लीज दोबारा से इसका जवाब दे दो। वैसे मुझे ज्ञानदेने वाले भाटिया जी का मैं बहुत बहुत आभारी हूं क्योंकि वो मुझे समय समय पर सुझाव देते रहते हैं
‍
चलो खैर ये तो रही बात मेरे मूर्खता की। अब
आते हैं असली मुददे की ओर।
तो जी आज काफी
लोगों ने मशक्कत की। और कई तो आधे सही पहुंच गए लेकिन बीच में हथियार डाल गए।सबसे पहले पहुंचे ‍विनय जी उन्होंने तो भेड के तमाम रिश्तों का नाम ले लिया लेकिन जो असली नाम लेना था वो शायदवो जानबूझकर नहीं बोल पाए या फिर कहें तो उन्हें नाम याद ही नहीं आया। फिर ‍‍ ‍सीमा जी आईं और जैसे कि वोभाग कर गए थे याक के पास और उससे बोला कि भाई मुझे बस ये बता दे कि ये तेरा फोटू है और उसने भी मजाककर दिया और हां बोल दिया। फिर अल्‍पना जी आई और शायद पता होते हुए भी अनभिज्ञ बन गई औरबोल गई इस तरह से जैसे कि एक एड आती थी कि आंखें थीं कमजोर अर मुर्गे को कह गया मोर । फिरमुसाफिर जाट बेबाक बोले याक याक और याक वो भी कटिंग शटिंग और शेव कराकर आया है और ये सब इतनेदावे के साथ उन्होंने बोला कि जैसे उन्हीं ने इसकी हजामत की है।
परमजीत जी ने भेड बोल दिया। शायद उन्हें भेड अच्छी ही लगती हैं लेकिन सच्चाई है पर अधूरी।
आज तो म्हारी ताई ने भी शायद ताऊ जी को कुछ कोन्नी बताया और याक याक याक कहकर राम राम की ली।मीत जी ने भी बडे रौब के साथ बोला यंग याक। भाई मीत जी ‍‍‍‍‍‍‍
अगर ये यंग याक है तो कोई बूढा याक हमनेभी दिखा दियो। एक महाशय जी है शरद जी उन्होंने तो आव देखा ना ताव और बोल दिया कि यो तो हमारे मोहनभईया हैं अरे शरद भाई ‍क्यों बेचारे की जात को लजाते हो मेरा नाम‍ लेकर। लवली जी भी बहुमत में आईं औरबोली याक।
फिर आती है एक सही जवाब की और वो था अल्‍पना वर्मा जी का जिन्होंने ‍
अपने बारे में विस्तार से बताया भी है।
लेकिन उनका ये कमेंट मैंने ही डिलीट किया था कि देखते हैंऔर कितने सही जवाब आते हैं।
उनके बाद आए सभी के आदरणीय एवं किसी फिल्म केकौन से मामू थे समीर जी और उन्होंने भी एक के बाद एकतीन बार याक याक याक ताबडतोड जवाब का करारा प्रहारकिया मगर खाली।
‍‍‍ भूपेन्‍द्र जी योगेन्‍द्र जी ने काफी अच्छा कमेंट भेजा। फिर आती है म्हारे ताऊ जी की शायदताई ने ओडे जाके इसतै पूछ ही ल्या के के नाम सै थारो और वा बाकरी भी जमाय अंग्रेजी बोल्ये थी तो ताई के आधाअधूरा पल्ले पडा और उसने ताऊ ती बताके भेज दिया। अब ताई हिमालय से ओडे आन जान में थोडा टैम लग गयाअर ताऊ थोडे देरी से पहुंचे क्योंकि ‍‍‍‍‍‍अल्‍पना जी पहल्यां ही बाजी मार चुकी थीं। और इस तरह से अल्पना जी नेअपनी लगातार जीत की हैट्रिक बनाकर धोनी की क्रिकेट टीम को एक पायदान नीचे ढकेल कर पहले स्थान कीरैटिंग में पहुंच चुकी हैं।

बाद में सीमा जी ने भी अपना जीके का बता ही दिया कि वो भी चाहती हैं कि इस बार अल्पना जी की हैट्रिक बनजाए इसीलिए काफी बाद में जवाब भेजा हैं उन्होंने और बिल्कुल सटीक मगर देर आए दुरुस्त आए

लगे हाथ अल्पना जी को जीत की बहुत बहुत बधाई और उन सभी को जिन्होंने इस पहेली में हिस्सा लिया। अबईनाम की राशि की बात हो जाए तो सबसे पहले ताऊ दस दस गोलगप्पे बिना पानी के खिलाएंगे सभी विजेताओं कोऔर मेरी ओर से एक करोड रूपये की राशि मैं मेल कर दूंगा । बस अल्पना जी को करना है के टीडीएस केरूपए मेरे अकाउंट में डालने हैं उनको मैं अपना अकाउंट नंबर मेल कर दूंगा तो पहले आप टीडीएस कीराशि मेरे बैंक अकाउंट में डाल दो याद रहे सिर्फ उपरोक्त राशि ही डालनी है ज्यादा नहीं

2445649
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍ ‍‍
उपर दिए गए सभी नाम के सामने जो कुछ भी लिखा है अगर उससे किसी को भी कोई मानसिक पीडा पहुंचे तो उसके लिए मैं बारम्‍बार क्षमाप्रार्थी हूं और मुझे अवगत जरूर करा दें। यह सिर्फ हंसी मजाक के तौर पर लिखा गया है।

Friday, 19 December 2008

बताओ तो जानें



नमस्‍कार दोस्‍तों और सभी का क्‍या हाल है ।
जैसा कि अल्‍पना जी ने मेरा मार्गदर्शन कर मुझे कुछ गुर दिया उसके हिसाब से मैं कोशिश कर रहा हूं। और धीरे धीरे सीख ही जाऊंगा तो आज मैं आपके लिए लाया हूं बेहद ही आसान सी पहेली जिसका जवाब आपको देना है। और जैसा कि भाटिया जी ने भी अपने ब्‍लाग पर मेरे करोडपति बनने की जानकारी भी आप सब को दे दी है। तो उन्‍ही करोड रूपयों में से मैं कुछ बल्कि यूं कहें कि एक करोड रूपये मैं विजेता को मेल कर दूंगा। बस उनको करोड रूपये की जो टीडीएस राशि करीब 20-25 लाख रूपये मेरे अकाउंट में जमा करानी होगी ।

तो अब आपके लिए आज का प्रश्‍न है कि ऊपर दिया गया यह कौन सा जानवर है या कौन सा इन्‍सान है या कौन सा पक्षी है या कौन सी धातू है
बस आपको बताना है इसका नाम।
तो जल्‍दी से सुलझा दो इस पहेली को और हां एक प्राईज और भी कि ताऊ ने भी मुझे बोला है और वो भी कुछ प्राईज स्‍पोंसर कर रहे हैं और उनकी तरफ से ईनाम होगा सभी पहले तीन विजेताओं को बिना पानी के 5-5 गोलगप्‍पे तो जल्‍दी किजीए कहीं ऐसा ना हो कि यह बाजी और कोई मार जाए और आपको फिर अपनी जेब से ही गोलगप्‍पे खाने पडें वो भी पानी के साथ

तो आज का सस्‍पेंश हमारी पहेली में है कि
क्‍या अल्‍पना जी आज की जीत सुनिश्चित कर अपनी हैट्रिक बना पाती हैं

Thursday, 18 December 2008

बताओ तो जानें

माफ करना दोस्‍तों। मेरी अज्ञानता मेरी पहेली को फलाप कर गई बाकी अब कोशिश किया करूंगा कि अब दोपहर को 3 बजे तक मैं अपनी पहेली पोस्‍ट कर दिया करूं और अगले दिन इसी समय तक विजेताओं की घोषणा ही किया करूं। बाकी अल्‍पना जी ने मेरा मार्गदर्शन किया है और आप भी सभी मेरा मार्गदर्शन करो।
अब बात आती है कल की पहेली के विजेताओं की तो आज की पहेली में सबसे पहले चार ऐसे जवाब आए जिन्‍होंने पहचान बताने से इन्‍कार कर दिया और यहां तक कह गए कि लगती तो कोई लडकी । इसी के साथ मौदगिल साहब जी की भी तन्‍द्रा टूटी और कई युगों बाद आज उनको ब्‍लाग जगत में भ्रमण करते हुए पाया गया। बहुत ही खुशी हुई। काफी दिनों बाद जो आए। खैर अब जब आ ही गए हैं तो कुछ लिखेंगे भी जल्‍दी ही । तो आज का सही जवाब ले‍कर आए सदाबहार विजेता अल्‍पना वर्मा जी जरा उनके लिए जोरदार तालियों से उनका स्‍वागत करें। और इसके बाद में सीमा जी आई और आब देखा ना ताव लग गईं अल्‍पना जी के सुर में गाने। रश्मि जी आए लेकिन फिर भी उन्‍होंने अपनी ईमानदारी और सच्‍चाई का परिचय देते हुए बिना किसी के नकल किए साफ साफ बता दिया कि लगती तो कोई लडकी है। लेकिन जी नहीं रश्मि जी यह लडकी नहीं बल्कि यह लडका है और लडका भी इमरान खान आमिर खान का भांजा। जो अभी हालिया फिल्‍म जाने तू में लांच किया गया है। तो इसी के साथ आज की विजेता फिर अल्पना वर्मा जी।‍
इसकी जानकारी लेने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
अब देखना होगा कि
क्‍या अल्‍पना जी अपनी जीत की हैट्रिक बना पाती हैं ।
क्‍या कल की बाजी अल्‍पना जी के अलावा और कोई मारता है
यह देखने के लिए बस आते रहिए मोहन का मन पर और देखें कल ऊंट किस करवट बैठता है तो तब तक के लिए शुभान अल्‍लाह गुड बाय नमस्‍ते टाटा सलाम

Wednesday, 17 December 2008

बताओ तो जानें


माफ करना दोस्‍तों आने में आज काफी देर हो गई। दरअसल हुआ यूं कि आज मुझे जो अपना प्रश्‍न बनाना था वही अपने भाटिया जी ने अपना प्रश्‍न बना लिया तो मेरे सामने थोडी मुश्किल आ गई कि अब क्‍या करूं। तो आनन फानन में आपके सामने यह चित्र लेकर आया हूं शायद आप सभी पहचान भी जाएंगे एक नजर में ही तो बताओ ये चित्र में कौन है

लेकिन अब आप कोई भी अपनी टिपण्णी के साथ लिंक ना दे, क्योकि आप दुवारा लिंक देने पर सब राज खुल जाता है ओर पहेली का मजा किर किरा हो जाता है , हां पहेली खत्म होने से दो तीन घण्टे पहले आप लिंक दे सकते है, आप ने लिंक देना है तो, मुझे मेल कर दें